उत्तराखंड राज्य में एक बार फिर मौसम करवट बदलने वाला हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने मौसम को लेकर अपना जो अनुमान जारी किया है, उसके अनुसार आज दिनांक 1 मई से लेकर आगामी 5 मई तक प्रदेशभर के सभी 13 जिलों में बारिश होने की संभावना हैं। 5 मई को बारिश अपने चरम पर रहेगी। इस दिन 11 जिलों में अनेक जगह बारिश होगी तो सिर्फ 2 जिलों में कुछ-कुछ जगहों पर बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। वहीं, आज गुरुवार को राज्य के 5 जिलों में बारिश होने की संभावना हैं। इन 5 जिलों में गढ़वाल मंडल का एक जिला तो कुमाऊं मंडल के 4 जिले शामिल हैं। उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में सिर्फ एक जिले पौड़ी गढ़वाल में मौसम विभाग ने बारिश का अनुमान जारी किया है. कुमाऊं मंडल के 4 जिलों पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल में बारिश होगी। मौसम विभाग की मानें, तो इन जिलों में तेज गर्जन, आकाशीय बिजली चमकने के साथ तेज आंधी-तूफान आने के आसार हैं।
