प्रदेश के पर्वतीय व मैदानी इलाकों में रुक-रुककर हुई बारिश से एक तरफ जहां लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली, तो दूसरी ओर बारिश ने चारधाम यात्रियों समेत स्थानीय लोगों की मुश्किल भी बढ़ाई, बीते दिनों उत्तराखंड में अच्छी खासी बारिश देखने को मिली है. पर्वतीय जिलों में मानसून जैसे हालात नजर आए, वहीं मैदानी इलाकों में भी बारिश होने से गर्मी से निजात मिली। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, आज मंगलवार को उत्तराखंड के बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले केकुछ हिस्सों में गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है, वहीं अन्य जिलों में गर्जन के साथ हल्की से बहुत हल्की बारिश हो सकती है। देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ बिक्रम सिंह ने कहा कि आज देहरादून में आसमान मुख्यतः साफ रहने से लेकर आंशिक रूप से बादल छाये रहने का अनुमान है। कुछ क्षेत्रों में दोपहर या शाम से गर्जन वाले बादल विकसित होने के बाद हल्की बारिश होने की संभावना है।
