उत्तराखंड राज्य के कुमाऊं मंडल में मौसम का मिजाज पल पल बदल रहा है। जहां एक और पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश की फुहारों से मौसम सुहावना बना हुआ तो वहीं दूसरी ओर मैदानी इलाकों में झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। 15 मई को तापमान 40 डिग्री के बाद शुक्रवार को 41 डिग्री पहुंच गया जो वर्ष 2011 से अब तक इस माह का सर्वाधिक है। 2016 में 17 मई को सर्वाधिक तापमान 39.5 डिग्री रहा था। पंतनगर कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि शुक्रवार को तापमान ने कई साल का रिकार्ड तोड़ा है। फिलहाल मौसम में अभी कोई बदलाव नहीं है। अगले चार-पांच दिन में तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है।
