उत्तराखंड राज्य में रोजाना मौसम में बदलाव देखने के लिए मिल रहा पहाड़ी इलाकों में जहां सुखी ठंड सता रही है वहीं मैदानी इलाकों में कोहरे ने अपना जलवा दिखाया हुआ है। आज भी सुबह की शुरुआत हल्की धूप के साथ हुई। वहीं, कुमाऊं के कुछ इलाकों में और हरिद्वार में घना कोहरा छाया रहा। वहीं, प्रदेश के पर्वतीय जिलों में आज बर्फबारी के आसार हैं। जिसके चलते सुबह-शाम के साथ अब दोपहर में भी ठंड बढ़ जाएगी। मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी के आसार जताए हैं। जबकि, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में घना कोहरा छाने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
कैसा रहेगा मौसम-
•-अल्मोड़ा में धूप।
•-रामनगर में कोहरा।
•-नैनीताल में धूप निकली।
•-चंपावत में चटख धूप।
•-पिथौरागढ़ में धूप खिली।
•-पहाड़ो की रानी मसूरी,धनोल्टी और कैम्पटी में मौसम साफ।
•-यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में धुंध के बीच धूप निकली।
•-कोहरे की वजह से कर्णप्रयाग, गैरसैंण सहित पिंडरघाटी के देवाल, थराली और नारायणबगड़ क्षेत्र में कड़ाके की ठंड जारी।
•-टनकपुर में पहली बार छाया घना कोहरा।
•-हल्द्वानी में सुबह के समय छाया घना कोहरा।
