उत्तराखंड राज्य में आए दिन हो रही बारिशो के चलते मौसम सुहाना बना हुआ हैं। राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के अधिकतम इलाकों में गरज-चमक के साथ बौछार वाली बारिश हो रही है। पहाड़ से लेकर मैदान तक बादलों का पहरा है। जिससे गर्मी से लोगों को राहत मिली है. वहीं, पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं हल्की ठंड भी महसूस हो रही है। मौसम विभाग की माने तो आज भी प्रदेश के अधिकतम पर्वतीय इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। विभाग की ओर से पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं गरज के साथ तीव्र बौछारें पड़ने और आकाशीय बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इससे पहले शनिवार और रविवार को भी देहरादून समेत ज्यादातर इलाकों में झमाझम बारिश हुई। उधर, कुमाऊं इलाके में भारी बारिश हो रही है। पर्वतीय इलाकों में कई जगहों पर भूस्खलन होने से आवाजाही प्रभावित हो रही है।
