उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि उत्तराखंड में राज्य स्थापना दिवस से पहले प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) कानून लागू कर दिया जाएगा। इसके साथ ही उत्तराखंड यूसीसी लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा। बता दे कि उत्तराखंड विधानसभा ने 7 फरवरी को यूनिफॉर्म सिविल कोड को विधानसभा से पारित किया था।यूसीसी के तहत अब राज्य में विवाह, तलाक, उत्तराधिकार और लिव-इन संबंधों को नियंत्रित किया जाएगा। यूसीसी का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अब राज्य में पिछले सभी निजी कानून खत्म हो जाएंगे। कानून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मंजूरी मिलने के बाद इसका नोटिफिकेशन जारी किया गया था।
