उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से जुडी एक बड़ी घटना सामने आ रही है यहां देहरादून आईटी पार्क क्षेत्र में एक बुजुर्ग ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क कर खुद को आग लगा दी। जिसके चलते बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है की बुजुर्ग आर्थिक तंगी से परेशान चल रहे थे। उन्होंने कुछ वक़्त पहले किसी से पैसे उधार लिए थे जिसको वह चुका नही पा रहे थे।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार-
इस बारे में जानकारी देते हुए एसओ राजपुर जितेंद्र चौहान ने बताया कि यह घटना दून डिवाइन आईटी पार्क की है। दून डिवाइन अपार्टमेंट में 71 वर्षीय बुजुर्ग अकेले रहते थे। इसी अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर उनकी बेटी अपने परिवार के साथ रहती हैं।
बुज़ुर्ग ने किसी से पैसे उधार भी लिए थे,जब उनसे पैसे मांगे गए तो उन्होंने उसे चैक दे दिया लेकिन उनके अकाउंट में पैसे नही थे। पुलिस ने बताया कि इसी बात को लेकर बुजुर्ग ने आत्महत्या की होगी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। एसओ ने बताया मामले में आगे की जांच की जा रही है। उनका बेटा गुरुग्राम में प्राइवेट जॉब करता है
