उत्तराखण रुड़की जनपद हरिनगर में आयोजित राज्य स्तरीय कला महोत्सव 2025 में प्रदेशभर के विभिन्न विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। पि. एम. श्री अ.उ . रा.इ का. अल्मोड़ा से भी दो छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यालय के छात्र हर्षित पांडेय ने एकल शास्त्रीय गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वहीं छात्र राज कुमार ने एकल शास्त्रीय वादन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर सबको गौरवान्वित किया।
उनके मार्गदर्शक शिक्षक ललित प्रकाश ने बताया कि दोनों छात्रों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन होना विद्यालय के लिए गर्व की बात है। अब दोनों छात्र दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।प्रधानाचार्य राजेश विष्ट ने बताया कि दोनों छात्र न केवल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं, बल्कि पठन-पाठन तथा सह-पाठ्य गतिविधियों में भी सदैव अग्रणी रहते हैं।
विद्यालय लौटने पर दोनों प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रमाण पत्र राज्य परियोजना निदेशक द्वारा प्रदान किए गए।उत्साहवर्धन हेतु मार्गदर्शक शिक्षक श्री ललित प्रकाश ने दोनों छात्रों को नकद पारितोषिक भी प्रदान किया। उन्होंने कहा कि अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए और अधिक मेहनत कर छात्रों को मार्गदर्शन दिया जाएगा।
मुख्य शिक्षा अधिकारी अत्रेय श्याना, जिला शिक्षा अधिकारी (मा.) चंदन सिंह बिष्ट, तथा खंड शिक्षा अधिकारी (हा.) रवि मेहता ने दोनों छात्रों को बधाई देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर सफलता की कामना की।इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजेश विष्ट, आशुतोष शाह, डॉ. गोविंद सिंह रावत, दीपक पांडे, मदन भंडारी, जगदीश पांडे, डॉ. ललित जलाल, डॉ. प्रेरणा गुरुरानी, रमेश विष्ट, रामचंद्र सिंह रौतेला, रामसिंह विष्ट, तरुण जेडा, मयंक तिवारी, श्रेया जोशी, रैना अधिकारी, रंजना जोशी सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
