उत्तराखंड राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में प्रदेश सरकार द्वारा इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 21 जून को 11 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए इस बार गैरसैंण को चुना गया है। जिसको लेकर शासन की ओर से आयुष विभाग को इसकी अनुमति दे दी गयी है। पहली बार योग दिवस पर 10 देशों को राजदूतों को भी आमंत्रित किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी योगासन कर आम लोगों को स्वस्थ जीवन शैली के लिए योग को अपनाने का संदेश देंगे।
