![](https://i0.wp.com/akfastnews.com/wp-content/uploads/2023/05/a804a8939a2c602298ea3026df45ecf8.jpg?fit=424%2C424&ssl=1)
कोटद्वार: झंडीचौड़ पूर्वी निवासी एक युवक काफी समय से डिप्रेशन में चल रहा था। बुधवार सुबह युवक ने अपना गला काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। आनन फानन में परिजनों ने उसे राजकीय बेस अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
उसने गला कब काटी उसे पता नहीं चला
जानकारी के मुताबिक झंडीचौड़ पूर्वी निवासी विक्रम सिंह (40) पुत्र प्रेम सिंह कुछ दिनों से डिप्रेशन में था। बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे युवक ने अपना गला काट लिया। चीख पुकार की आवाज सुनकर जब परिजन उसके कमरे में पहुंचे तो विक्रम लहूलुहान हालत में था परिजन उसे लेकर बेस अस्पताल पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार कर उसे भर्ती कर दिया। अस्पताल में भर्ती विक्रम सिंह ने बताया कि वह डिप्रेशन में था, उसने गर्दन कब काटी उसे पता नहीं चला।