मंगलवार को मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरशाली गांव स्थित मंदिर परिसर में पुरोहित समाज की बैठक में दशहरा पर्व के पावन अवसर पर विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट बंद करने की तिथि और मुहूर्त तय किया गया। यमुनोत्री धाम के कपाट 15 नवंबर बुधवार को भाई दूज के पावन पर्व पर 11 बजकर 57 मिनट पर अभिजीत मुहूर्त(मकर लग्न) में विशेष पूजा अर्चना के बाद छह माह के लिए बंद किए जाएंगे। बैठक में सुरेश उनियाल, प्यारे लाल उनियाल, विपिन उनियाल, पंकज उनियाल, पवन उनियाल, राजस्वरुप उनियाल, जयप्रकाश उनियाल आदि मौजूद थे।
