उत्तराखंड राज्य के कुमाऊं में चार दिन से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते प्रदेश के मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी इलाकों तक जगह जगह भूस्खलन देखने के लिए मिल रहा है। जगह जगह मलबा आने से सड़के बंद पड़ी है। वहीं, बारिश से नदी-नाले, गधेरे उफान पर हैं। वहीं, कई पुलों पर भी खतरा पैदा हो गया है। आज दिनांक 07 जुलाई रविवार को हल्द्वानी-देहरादून स्टेट हाईवे पर चकलुवा के पास बने पुल को भी खतरा पैदा हो गया है। पानी के तेज बहाव ने पुल के दोनों पिलर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ऐसे में यह पुल कभी भी ढह सकता है।
