
उत्तराखंड राज्य में केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के दर्शन के बाद आज दिनांक 02 जून रविवार को भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार अभिनेता रजनीकांत द्वाराहाट में योगदा आश्रम पहुंचे। उनके यहां पहुंचने पर स्वामी नित्यानंद गिरि, आश्रम अध्यक्ष स्वामी वासुदेवानंद गिरि, अम्यानंद गिरि और स्वामी धैर्यानंद गिरि ने उनका पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। साथ ही आश्रम के संतों के साथ ध्यानमंदिर के दर्शन किए। वह अब तक कई बार पांडवखोली स्थित महाअवतार बाबा की गुफा के दर्शन कर यहां आध्यात्मिक शांति के लिए ध्यान कर चुके हैं। योगदा आश्रम से निकलकर कौलां गांव में स्थापित गुरुशरणम के लिए रवाना हुए।