उत्तर प्रदेश राज्य के झांसी में आगामी दो जुलाई से आयोजित होने वाली दूसरी हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष, महिला नॉर्थ जोन चैंपियनशिप के लिए उत्तराखंड टीम की चयन प्रक्रिया आगामी 29 मई से शुरू की जा रही है। हॉकी एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव नरेंद्र सिंह बाफिला ने बताया कि इंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्टेडियम हल्द्वानी में चयन प्रक्रिया होगी। हॉकी एसोसिएशन उत्तराखंड में पंजीकृत खिलाड़ी ही चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।
