उत्तरकाशी के धराली गांव में लापता लोगों की तलाश के लिए हर संभव तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। शनिवार सुबह से जारी रेस्क्यू ऑपरेशन में दोपहर 12 बजे तक 170 लोगों को आईटीबीपी मातली और 107 लोगों को हवाई पट्टी चिन्यालीसौड़ लाया गया। अब तक कुल 277 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रभावितों के लिए दो अहम घोषणाएं की हैं। इसके तहत, पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के लिए पांच लाख रुपये की तत्काल सहायता राशि दी जाएगी। साथ ही, समग्र पुनरुद्धार और आजीविका सुदृढ़ीकरण के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा।
