उत्तराखंड के विद्यालयी शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के 2364 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह भर्ती आउटसोर्स के माध्यम से की जाएगी, जिसके लिए अभ्यर्थियों को ‘रोजगार प्रयाग’ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
आवेदन की अंतिम तिथि 5 मार्च निर्धारित की गई है।शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि मृत संवर्ग के इन पदों को भरने के लिए जनपदवार रिक्तियां प्रयाग पोर्टल पर जारी कर दी गई हैं। भर्ती प्रक्रिया में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
जनपदवार पदों की संख्या इस प्रकार है—उत्तरकाशी 135, रुद्रप्रयाग 106, टिहरी 268, ऊधमसिंहनगर 182, पिथौरागढ़ 197, पौड़ी 340, बागेश्वर 89, अल्मोड़ा 254, चमोली 179, चम्पावत 120, देहरादून 195, हरिद्वार 91 और नैनीताल 208 पद।चयनित अभ्यर्थियों को प्रति माह 15 हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा।
