इन दिनों केदारनाथ धाम में वीआईपी का आना जाना लगा हुआ है। दो दिन पहले ही क्रिकेटर सुरेश रैना और इनके बाद उद्योगपति मुकेश अंबानी बाबा केदार का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। और आज शुक्रवार सुबह अभिनेत्री रानी मुखर्जी बाबा केदार का आशीर्वाद लेने पहुंची। उनके केदारनाथ पहुंचते ही उनके चाहने वाक की भीड़ उमड़ आयी। रानी की एक झलक पाने के लिए उनके प्रशंसक उत्साहित दिखे। हर कोई रानी के साथ फोटो खींचवाने के लिए उत्सुक रहा। रानी ने बाबा केदार पहुंचते ही बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने उनका स्वागत किया। रानी ने मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की और इसके बाद बीकेटीसी की ओर से उन्हें भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया गया। इसके बाद कुछ समय उन्होंने मंदिर परिसर में बिताया।
