उत्तराखंड राज्य में इन दिनों बारिश कहर बन कर बरस रही है। प्रदेश में बारिश के बाद मलबा आने से 74 सड़के बंद हो गई हैं। वहीं पहले से बंद ऋषिकेश-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भी औजरी के पास नहीं खुल पाया है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक रुद्रप्रयाग में पांच, उत्तरकाशी में एक एनएन और आठ ग्रामीण सड़के बंद हैं। इसके अलावा पिथौरागढ़ में 9, अल्मोड़ा में तीन, बागेश्वर में आठ, नैनीताल में एक, चमोली में एक राज्य मार्ग और 20 सड़के, चंपावत में एक, पौड़ी में छह, देहरादून में चार और टिहरी जिले में आठ ग्रामीण सड़के बंद हैं।
