राजधानी देहरादून में तीन दिवसीय भ्रमण के तहत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देहरादून पहुंचीं। उनके यहां पहुंचने पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी और राज्यपाल ने उनका स्वागत किया। जिसके बाद राष्ट्रपति सड़क मार्ग से देहरादून के लिए रवाना हुई। उनके कार्यक्रम के चलते एयरपोर्ट पर अलर्ट रहा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड को बड़ी सौगात देने जा रही है। देहरादून स्थित राष्ट्रपति आशियाना पहली बार आम जनता के लिए खोला जाएगा। वहीं आशियाना परिसर में बन रहे अत्याधुनिक पार्क से देहरादून को हरा-भरा स्थान प्राप्त होगा। इससे पूरे शहर और आम लोगों को दीर्घकाल तक लाभ मिलेगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज 20 जून को इसका विधिवत् उद्घाटन करेंगी।
