उत्तराखंड राज्य के कुमाऊं मंडल मे रहने वाले लोगों को जल्द वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिल सकती है। इस बारे मे जानकारी देते हुए इज्जतनगर रेलवे की डीआरएम रेखा यादव ने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन इज्जतनगर मंडल में हो सकता है। जिसकी शुरुआत काठगोदाम से की जा सकती है। जिसके लिए प्रपोजल दिया गया है।आपको बता दें कि, वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का प्रपोजल इज्जतनगर मंडल ने भारतीय रेलवे को भेजा है। जिसका तोहफा जल्द कुमाऊं के लोगों को मिल सकता हैं। क्योंकि कुमाऊं मंडल में सालभर पर्यटकों का तांता लगा रहता हैं। इसे देखते हुए कुमाऊं के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन काफी अहम माना जा रहा है। इस ट्रेन का संचालन शुरू होने से सभी लोगों को आवाजाही में सुविधा मिलेगी।
