उत्तराखंड के 10 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा ने जीत दर्ज कर अपना परचम लहराया, जबकि कांग्रेस के खाते में केवल एक सीट आई है। नैनीताल जिले के नतीजे अभी घोषित होने बाकी हैं। गुरुवार सुबह 10 बजे से प्रदेश के 12 जिलों में ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत उपाध्यक्ष और सात जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान हुआ। दोपहर 3 बजे तक मतदान की प्रक्रिया पूरी हो गई। नैनीताल में इस दौरान कुछ विवाद भी हुए, जिसके चलते मामला हाईकोर्ट पहुंच गया और वहां का नतीजा फिलहाल टल गया है। अब तक घोषित नतीजों के अनुसार, बाकी छह जिलों में से पांच में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। इससे पहले पांच जिलों में भाजपा के प्रत्याशी निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हो चुके थे। देहरादून में कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत दर्ज की, जो इस चुनाव में पार्टी के खाते में आई एकमात्र सीट है।
जिलेवार परिणाम-
टिहरी: इशिता सजवाण – भाजपा
उधम सिंह नगर: अजय मौर्य – भाजपा
चंपावत: आनंद सिंह अधिकारी – भाजपा
पिथौरागढ़: जितेंद्र प्रसाद – भाजपा
उत्तरकाशी: रमेश चौहान – भाजपा
चमोली: दौलत सिंह बिष्ट – भाजपा
अल्मोड़ा: हेमा गैड़ा – भाजपा
रुद्रप्रयाग: पूनम कठैत – भाजपा
पौड़ी: रचना बुटोला – भाजपा
बागेश्वर: शोभा आर्या – भाजपा
देहरादून: सुखविंदर कौर – कांग्रेस
(नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष पद के नतीजे आना शेष हैं, जबकि हरिद्वार जिले में पंचायत चुनाव नहीं हुए हैं।)
