गैरसैंण की भराड़ीसैंण विधानसभा में 19 से 22 अगस्त तक मानसून सत्र आयोजित होगा। सत्र के लिए अब तक पक्ष और विपक्ष के विधायकों से 545 प्रश्न विधानसभा सचिवालय को प्राप्त हो चुके हैं, जिनमें अधिकांश प्राकृतिक आपदा और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास से जुड़े हैं। प्रदेश में हाल के भूस्खलन और आपदाओं से हुए नुकसान के मद्देनज़र यह मुद्दा सत्र में प्रमुख रहेगा। विपक्ष आपदा, भ्रष्टाचार और अन्य विषयों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है, जबकि सत्ता पक्ष विपक्ष के हर सवाल का जवाब देने के लिए रणनीति बना रहा है। विधानसभा सचिवालय ने सत्र को सुचारू रूप से संचालित करने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। राजभवन से अनुमति मिलने के बाद सत्र की अधिसूचना पहले ही जारी की जा चुकी है।
