उत्तराखंड: देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र, द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज 11 सितंबर को राज्य के बागेश्वर जिले में भारी बारिश बताई गई है , जिसको देखते हुए बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं देहरादून, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, चमोली, रुद्रप्रयाग, चंपावत और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट बताया गया है।
