उत्तराखंड राज्य से जुडी एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहां राज्य के सरकारी व निजी अस्पतालों में मरीजों को दी जाने वाले दवाइयों की गुणवत्ता की जांच की जाएगी। अपर आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन ताजबर सिंह ने पूरे प्रदेश के सभी सरकारी व निजी अस्पतालों में आपूर्ति हो रही दवाइयों की गुणवत्ता जांच के आदेश जारी किए हैं। जांच के लिए गढ़वाल मंडल में सहायक आयुक्त सुधीर कुमार व ड्रग्स इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह राणा, कुमाऊं मंडल में सहायक आयुक्त हेमंत सिंह नेगी, ड्रग्स इंस्पेक्टर नीरज कुमार को नोडल अधिकारी नामित किया है।
