उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के हल्द्वानी क्षेत्र मे आज 27 नवंबर सोमवार को मीडिया से वार्ता करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार की तरफ से जनता के हितो के लिए चलाई जा रही सभी योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। सीएम धामी ने कहां कि चारधाम से आज उत्तराखंड पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान बना चुका है। वहीं गढ़वाल में केदारखंड के बाद अब कुमाऊं में मानसखंड बनने से कुमाऊं की तस्वीर बदलेगी। कुमाऊं मंडल को संवारने, समृद्ध और आध्यत्मिक बनाने के लिए मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत रोड मैप तैयार किया है। जिसमें कुमाऊं के करीब 26 मंदिरों को जोड़ते हुए धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसिक किया जा रहा है। मानसखंड मंदिर माला मिशन योजना के तहत राष्ट्रीय मार्ग-मुख्य मार्ग की सड़कों का और भी बेहतर सुधार होगा। साथ ही कुछ मानसखंडों को हेली सुविधा से भी जोड़ा जाएगा। ये सभी मानसखंड़ों को चार धाम की तर्ज पर विकसित किया जाएंगे। इन मानसखंड़ों के आस पास स्वास्थ्य सुविधा आदि की व्यवस्था की जाएगी। जिससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। इससे धार्मिकता के साथ पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। वहीं स्थानीय लोगों के बेहतर रोजगार, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को कुमाऊं की संस्कृति, सभ्यता को जान सकेंगे।
