
उत्तराखंड राज्य से जुडी एक बड़ी खबर सामने आ रही है 31 अक्तूबर को हल्द्वानी के गोलापार स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। इस मौक़े पर मौजूद राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) गोलापार स्टेडियम से खेलों की शुरुआत करेंगे। आपको बता दे की खेल महाकुंभ में राष्ट्रीय खेलों का रिकार्ड तोड़ने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहन के रूप में एक लाख रुपये दिए जाएंगे। इस बारे में जानकारी देते हुए खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने कहा, राज्यभर में इसमें साढ़े चार लाख खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। न्याय पंचायत स्तर पर पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को पहली बार नकद धनराशि से पुरस्कृत किया जाएगा। खेल मंत्री ने मीडिया सेंटर में पत्रकारों से वार्ता में कहा, 96 विकासखंडों, 662 न्याय पंचायतों और सभी जिलों में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
पुरस्कार के तौर पर दी जाने वाली धनराशि-
•- खेल महाकुंभ में खिलाड़ियों को न्याय पंचायत स्तर पर तीन करोड़ 27 लाख से अधिक की धनराशि पुरस्कार के रूप में दी जाएगी।
•- ब्लॉक स्तर पर दो करोड़ 64 लाख से अधिक
•- जिला स्तर पर एक करोड़ 46 लाख से अधिक
•- राज्य स्तर पर 23 लाख से अधिक की धनराशि पुरस्कार के रूप में दी जाएगी।
मंत्री रेखा के मुताबिक, विजेता प्रतिभागियों को सात करोड़ 62 लाख रुपये से अधिक के पुरस्कार दिए जाएंगे।