उत्तराखंड में स्थित बद्रीनाथ धाम जुड़ी खबर सामने आई है। कि भारत के उद्योगपति मुकेश अंबानी बद्रीनाथ धाम दर्शन के लिए पहुंचे हैं। मिली हुई जानकारी के मुताबिक आज गुरुवार की सुबह तड़के रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक और देश के जाने-माने बड़े उद्योगपति मुकेश अपने चार्टेड प्लेन से बद्रीनाथ के सिविल हेलीपैड पर उतरे, जहां पहले से ही बीकेटीसी के तमाम सदस्य और अधिकारी और सुरक्षाकर्मी तैनात बीकेटीसी ने मुकेश अंबानी का स्वागत किया। मुकेश अंबानी बदरीनाथ धाम पहुंचे। यहां मंदिर पुजारी ने उन्हें विशेष पूजा कराई गई। उनको देख लोगों की भारी भीड़ रहीं। इस मौके पर मुकेश अंबानी ने मंदिर समिति को पांच करोड़ रुपये दान किए।
