बरसात के दिनों में सांप के काटने के कारण हो रही मजदूरों की हो रही मौत पर कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने बड़ा आदेश जारी किया है। दीपक रावत इस साल सांप के काटने से कुमाऊं मंडल में हुई पांच लोगों की मौत को गंभीरता से लेते हुए कहां कि भविष्य में यदि किसी मजदूर अथवा गरीब व्यक्ति के साथ इस तरह की घटना हुई तो इसके लिए निर्माणकार्य करा रहे व्यक्ति और ठेकेदार जिम्मेदार होंगे और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आयुक्त ने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान मजदूरों के लिए वैकल्पिक आवास की व्यवस्था हो। रावत ने कहा कि कार्यदायी संस्था के ठेकेदारों का स्वयं का श्रम विभाग में पंजीकरण हो और वह मजदूरों का भी पंजीकरण अनिवार्य रूप से कराएं। कहा कि मंडल के सभी श्रमिकों का पंजीकरण श्रम विभाग होना आवश्यक है। इसके लिए सभी जिलाधिकारी निगरानी करना सुनिश्चित करें। प्रत्येक जिले के सीएमओ को निर्देश दिए हैं कि वह सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में एंटी वेनम इंजेक्शन उपलब्ध कराएं और एंटीवेनम इंजेक्शन लगाने के लिए अस्पतालों में योग्य चिकित्सक की तैनाती भी करना सुनिश्चित करें।
