उत्तराखंड राज्य के हल्द्वानी क्षेत्र से पिथौरागढ़, चंपावत और मुनस्यारी रहने वाले लोगो के लिए आज दिनांक 22 फरवरी बृहस्पतिवार से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसका वर्चुअल शुभारंभ किया।

हल्द्वानी के गौलापार से विधायक मोहन बिष्ट, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट व अन्य ने हैली सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बता दें कि, आज (बृहस्पतिवार) दोपहर बाद ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो जाएगी। हेलीकॉप्टर हर दिन दो चक्कर लगाएगा।
स्थान, समय और किराया-
हल्द्वानी से मुनस्यारी – 3500Rs
7:45AM/ 12:30PM
मुनस्यारी से हल्द्वानी – 3500Rs
8:35AM/1:20PM
हल्द्वानी से पिथौरागढ़ – 3000
9:35AM/2:20पीएम
पिथौरागढ़ से हल्द्वानी – 3000
10:15AM/3:00PM
हल्द्वानी से चंपावत – 2500
11:05AM/3:50PM
चंपावत से हल्द्वानी – 2500
11:45AM/4:30PM
