नैनीताल जिले से जुडी एक बड़ी और दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। यहां जिले के हल्द्वानी, दीना हल्दूचौड़ निवासी एक छात्रा ने इंटर की परीक्षा में दो बार फेल होने पर बीते बुधवार को विषैला पदार्थ गटक लिया। आनन फानन में छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर पुलिस ने आज दिनांक 30 मई बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके परिजनों को सौंप दिया।पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि दीना हल्दूचौड़ निवासी सतपाल सिंह गंगवार टनकपुर में नौकरी करते हैं। उनकी बेटी कोमल उम्र 19 इंटर की परीक्षा में दूसरे बार फेल हो गई। जब इंटर का रिजल्ट आया तो उसने अपने पापा को फोन करके बताया कि वह पास हो गई है। परिवार वालों के अनुसार वह सहमी-सहमी रहने लगी। पापा से झूठ बोलने की डर से उसने 29 मई को जहरीला पदार्थ खा लिया।
