उत्तराखंड में स्थिति केदारनाथ धाम से जुडी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ गुरुवार की सुबह उत्तराखंड के राज्यपाल लें.ज. गुरमीत सिंह दर्शन के लिए केदारनाथ धाम पहुंचे। जहाँ जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार ओर पुलिस अधीक्षक डॉ. विशाखा ने वीआईपी हेलीपैड पर पहुंच कर उनका स्वागत किया। इसके बाद राज्यपाल तीर्थ पुरोहितों से मिले। पुरोहित समाज ने परंपरागत मंत्रोच्चारण के साथ तहे दिल से उनका स्वागत और अभिनंदन किया। इसके बाद राज्यपाल ने सभी तीर्थ पुरोहितों से भेंट करने के बाद बाबा केदार की पूजा अर्चना कर प्रदेश व देश की मंगलकामना की। वहीं उन्होंने केदारनाथ में चल रहे पुननिर्माण कार्यों का भी जायजा भी लिया। राज्यपाल ने सभी तीर्थ पुरोहितों से भेंट करने के बाद बाबा केदार की पूजा अर्चना कर प्रदेश व देश की मंगलकामना की।
