
प्रदेश भर में उत्तराखंड सरकार ने करवा चौथ पर्व पर महिला कर्मचारियों को तोहफा दिया है। महिला कर्मचारियों को तोहफा देते हुए राज्यपाल गुरमीत सिंह ने शासकीय, अशासकीय कार्यालयों ओर शिक्षा संस्थानों में महिला कर्मचारियों के लिए एक नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। आज यानि मंगलवार 31 अक्टूबर की दोपहर सचिव विनोद कुमार सुमन ने इसके आदेश भी जारी कर दिए हैं।
