
देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज 26 नवंबर को उत्तराखंड राज्य के हल्द्वानी क्षेत्र में पहुंचे है। आपको बता दे की रक्षा मंत्री यहां उत्तराखंड के राज्य मंत्री अजय भट्ट की बेटी सुनीति भट्ट का विवाह समारोह 27 नवंबर नवंबर को होने वाला है। इससे पहले 26 यानी आज महिला संगीत का कार्यक्रम रखा गया है। इसलिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सुनीति को आशीर्वाद देने के लिए खाटू श्याम मंदिर के पास अजय भट्ट के आवास पर जाएंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आगमन की जानकारी के बाद से ही पुलिस और प्रशासन तैयारियों में जुटी हुई थी। बताया जा रहा है कि सीएम पुष्कर सिंह धामी और राज्य के कई कैबिनेट मंत्रियों के भी एक ही दिन पहुंचने की उम्मीद है।