मानसून में देहरादून घूमने के लिए आने वाले सैलानी कृपया ध्यान दें, इन दिनों पानी की जगह वाले कई पर्यटक स्थलों पर जाना खतरनाक साबित हो सकता। मानसून में हो रही भारी बारिशो के चलते यह स्थल हर साल की तरह इस साल भी उफान पर आने शुरू हो गए है। कुछ ऐसा ही मामला गुरुवार शाम करीब पांच बजे पेश आया। कुछ पर्यटक गुच्चूपानी क्षेत्र में घूमने के लिए गए थे। भारी वर्षा के बावजूद वह तमसा नदी में उतरकर अटखेलियां करने लगे। इसी बीच नदी का जलस्तर बढ़ गया, जिसके कारण वह बीच टापू पर फंस गए। उन्होंने मदद की गुहार लगाई, लेकिन अन्य पर्यटक नदी में बहने के डर से आगे नहीं आ पाए। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी। करीब 15 मिनट बाद एसडीआरएफ व फायर ब्रिगेड की टीम वहां पहुंची और रस्सों के सहारे उन 10 पर्यटकों को बाहर निकाला।
