उत्तराखंड में इस बार हुई भारी बारिशो के चलते पुरे राज्य में तबाही देखने के लिए मिल रही है इस तबाही के चलते उत्तराखंड को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है आपको बता दे कि उत्तराखंड में इस बार मानसून कि वजह से अलग अलग जगहों पर आयी आपदाओ कि वजह से पुरे प्रदेश में लगभग 1417.51 करोड़ का नुकसान हो चुका है। राज्य के ज़्यादातर जिलों के कई इलाकों कि सड़कें क्षतिग्रस्त हो गयी साथ ही बहुत से पुल भी टूट गए है। साथ ही इस बार राज्य कि गन्ने की फसल को भारी नुकसान पंहुचा हुआ है। सचिव आपदा प्रबंधन रंजीत सिन्हा ने कहा, आर्थिक सहायता के लिए प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।
राज्य में आपदाओ से हुआ नुकसान
गन्ने की फसलों में 464.49 करोड़ का नुकसान हुआ।
निर्माण विभाग की सड़कें क्षतिग्रस्त होने से पीएमजीएसवाई की सड़कों को 132.13 करोड़ का नुकसान हुआ।
जगह-जगह पुल टूटने से 424.73 करोड़ नुकसान हुआ।
हरिद्वार जिले में सबसे अधिक 657.37 करोड़ का नुकसान हुआ है। जिले में सड़कें क्षतिग्रस्त होने के साथ ही जगह जगह पुल टूट गए।
जगह-जगह मलबा आने से राजमार्ग में क्षतिग्रस्त यूपीसीएल को 34.22 करोड़ का नुकसान हुआ।
पेयजल निगम को 13.68 करोड़, जल संस्थान को लाइनें क्षतिग्रस्त होने से 38.05 करोड़ का नुकसान हुआ।
सिंचाई विभाग को 76.42 करोड़ का नुकसान हुआ।वन विभाग को 24.76 करोड़ का नुसकान हुआ।
पंचायती राज विभाग को 45.88 करोड़ का नुकसान हुआ।जगह-जगह राजमार्ग में मलबा आने और उसके क्षतिग्रस्त होने से 52.85 करोड़ का नुकसान हुआ। इसके अलावा स्वास्थ्य, मत्स्य आदि विभागों को भी नुकसान हुआ है।
साथ ही इस साल मानसूनी आपदाओ कि वजह से 15 जून से अब तक विभिन्न आपदाओं में 101 लोगों की मौत हो चुकी है। 50 लोग घायल हुए और 16 लापता हैं। जबकि 59 लोगों के आवास पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं। 512 को काफी नुकसान हुआ है। वहीं भवन 2484 आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं।
