उत्तराखंड राज्य बारिश कहर बन कर बरसती हुई नज़र आ रही है। राज्य में चारों तरफ तबाही मचाई हुई है। इतने दिनों से हो रही लगातार भारी बारिश से राज्य में मुसीबत बढ़ गई है। बीते तीन दिनों की बात करें तो भूस्खलन समेत अन्य कारणों के चलते हर दिन सौ से अधिक मार्ग बंद हो रहे हैं। प्रदेश में रविवार को 135 मार्ग बंद हुए, 109 मार्ग छह तारीख से बंद थे। इस तरह 244 सड़कें बंद थीं। लोक निर्माण विभाग के अनुसार, इनमें से 146 को खोला जा सका है। अब भी 98 मार्ग बंद हैं। इनमें एक नेशनल हाईवे, पांच राज्य मार्ग, आठ मुख्य जिला मार्ग, दो अन्य जिला मार्ग और 82 ग्रामीण मार्ग शामिल हैं। मार्गाें को खोलने के लिए 46 जेसीबी काम पर लगी हैं। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश के नैनीताल, बागेश्वर, देहरादून, पौड़ी, चमोली, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और चंपावत जिलों में आज (सोमवार) तेज गर्जन के साथ भारी बारिश होने के आसार हैं। वहीं ऋषिकेश में बारिश के कारण मैदानी भागों में गंगा और उसकी सहायक नदियां उफान पर आ गई हैं।
