उत्तराखंड राज्य की राजधानी देहरादून आज दिनांक 08 जुलाई सोमवार को दोपहर बाद हुई लगातार मूसलाधार बारिश से सड़कों पर करीब दो फीट पानी भर गया। इसके चलते वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश में यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। रिस्पना पुल के समीप मुख्य सड़क पर भारी मात्रा में पानी भर गया। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा अजबपुर फ्लाईओवर पर बने अंडरपास में पानी भर गया। यहां पर कई वाहन फंस गए। लोगों ने बड़ी मुश्किल से वाहनों को बाहर निकाला। हरिद्वार बाईपास पर आकाशवाणी केंद्र के समीप लोगों की दुकानों में पानी घुस गया। लोगों ने किसी तरह अपने कीमती सामान को खराब होने से बचाया।
