उत्तराखंड राज्य के जोशीमठ में भारी बारिश के चलते पगनो गांव में एक बार फिर कई परिवारों को अपना आंगन छोड़ने पर मजबूर कर दिया है। गांव के ऊपर से मलबा और पानी आने से लोग दहशत में है। पिछले साल से गांव के ऊपर से लगातार भूस्खलन हो रहा है। यहां 11 सरकारी व निजी भवन ध्वस्त हो गए थे। कल देर रात को भारी बारिश के चलते लोग घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर निकले। गांव में 53 परिवार खतरे की जद में है।पगनों गांव में भूस्खलन के चलते जनजीवन पूर्ण रूप से अस्त-व्यस्त हो गया है।
