उत्तराखंड राज्य के हल्द्वानी शहर में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते पुरे शहर में जगह जगह जलभराव हो गया है। मोतीनगर से लेकर जयपुर बीसा तक सिंचाई नहर का पानी लोगों के घरों में घुस गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में 87 घरों में पानी घुसने की सूचना आई। उधर हिमालया कॉलोनी छड़ायल सुयाल में घुटनों तक पानी भर गया। 10 घरों में पानी घुसने से लोगों का सामान भी खराब हो गया। दमुवाढूंगा क्षेत्र में रकसिया नाले में दो बाइक सवार बहते-बहते बचे। उनकी बाइक नाले में बह गई। पानी रुकने के बाद लागों की मदद से बाइक निकाली गई।
