उत्तराखंड राज्य के गंगोत्री हाईवे पर सड़क सुरक्षा गैलरी के रूप में बनाई गयी ओपन टनल के पीछे लगातार भूस्खलन होने मे लगा है लेकिन कोई इस समस्या पर ध्यान देने के लिए तैयार नहीं है इसे लंबे समय से नजरंदाज किया जा रहा है। एनएचआईडीसीएल टनल के निचले हिस्से मे भूस्खलन से प्रभावित हुए हिस्से की मरम्मत कर रहा है लेकिन टनल के पीछे भूस्खलन प्रभावित हिस्से को ऐसे ही छोड़ दिया है। आपको बता दे की साल 2010 में जिला मुख्यालय से गुजरने वाले गंगोत्री हाईवे पर चुंगी बड़ेथी इलाके में भूस्खलन जोन सक्रिय है। इस हिस्से में राष्ट्रीय राजमार्ग और अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड ने 28 करोड़ की लागत लगा कर भूस्खलन प्रभावित पहाड़ी की मरम्मत कराई गयी थी लेकिन यह भी कारगर नहीं दिखाई देने पर यहां दोबारा 28.3 करोड़ से सड़क सुरक्षा गैलरी के रूप में ओपन टनल बनाई गई। 2021 में बनकर तैयार हुई ओपन टनल के नीचे पहली बार भूस्खलन अगस्त 2021 में हुआ था। भागीरथी नदी के किनारे ओपन टनल से लगा 50 मीटर हिस्सा धंस गया था। फिर बीते जुलाई में भी टनल के नीचे और पीछे भारी भूस्खलन हुआ।
