आज 11 अक्टूबर बुधवार को भारतीय टीम के दिग्गज क्रिकेटर सुरेश रैना बदरीनाथ धाम दर्शन करने के लिए पहुंचे। उन्होंने भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना में भाग लिया। उनके आगमन पर बदरीनाथ धाम के प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह रावल से आशीर्वाद लेने पहुंचे। इस दौरान उन्हें वहां देख धाम में दर्शन करने पहुंचे यात्रियों की भीड़ लग गई।
