मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जारी संदेश में सभी प्रदेश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। शुभकामनाएं देते हुए सीएम ने कहा, पिछले तीन वर्षों में 15 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान की गई है। कहा, नीति आयोग की 2023-24 की एसडीजी सूचकांक में उत्तराखंड ने सतत विकास लक्ष्यों में पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया। कहा, ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2023 मेंकुल 3.5 लाख करोड़ निवेश समझौते हुए, जिनमें 81 हजार करोड़ के समझौते की ग्राउंडिंग की जा चुकी है। कहा, पीएम मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड में लगभग दो लाख करोड़ की योजनाओं पर तेजी से कार्य हो रहे हैं। सरकार सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाओं पर काम किया जा रहा है।
