आज 9 अक्टूबर सोमवार को युवा महोत्सव का उद्घाटन करने के लिए परेड ग्रांउड पहुंचेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और इस कार्यक्रम मे प्रदेशभर के सभी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आइटीआइ) के युवा भी भाग लेंगे। साथ ही केंद्र सरकार की तरफ से आरंभ किए गए कौशल विकास प्रशिक्षण की युवाओं को जानकारी दी जाएगी। महोत्सव में उद्योगपतियों को आमंत्रित किया गया है जो युवाओं को कौशल विकास के गुर सिखाएंगे। महोत्सव में कौशल विकास एवं सेवायोजन मंत्री सौरभ बहुगुणा, विधायक खजानदास, महापौर सुनील उनियाल गामा आदि भाग लेंगे।
