उत्तराखंड राज्य की राजधानी देहरादून के परेड मैदान में कल दिनांक 05 जनवरी शुक्रवार से 09 जनवरी तक राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। केंद्र सरकार ने युवा महोत्सव के लिए राज्य को इस साल यूथ एज जॉब क्रिएटर्स की थीम दी है। मीडिया से वार्ता में खेल मंत्री ने कहा, केंद्र सरकार ने युवा महोत्सव के लिए राज्य को इस साल यूथ एज जॉब क्रिएटर्स की थीम दी है। महोत्सव के तहत परेड मैदान के खेल परिसर में स्टार्ट-अप, युवा समूहों, स्वयं सहायता समूहों, हैंडीक्राफ्ट, टेक्सटाइल आदि के 150 स्टॉल लगाए जाएंगे। साथ ही स्थानीय परंपरागत एवं फ्यूजन फूड पर आधारित 25 फूड फेस्टिवल के स्टॉल भी लगाए जाएंगे।
