आज गाँधी जयंती के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।और साथ ही उन्हीने गांधी पार्क पहुंचे और महात्मा गाँधी की मूर्ति को माला पहना कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर महात्मा गाँधी को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलने के लिए सबको प्रेरित किया। और भारत को आजादी दिलाने के लिए उन्होंने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि हमें अपने आचरण में अहिंसा का भाव जागृत करने के साथ ही मानवता के प्रति करूणा का भाव पैदा करना होगा। यही हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्वांजलि होगी। वहीं उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने जय जवान जय किसान का नारा दिया। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और पद्म विभूषण स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने इसमें जय विज्ञान को जोड़ा।
