उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल की दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से फोन पर बात करते हुए उन्हें न्याय व सुरक्षा का आश्वासन दिया है। साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवार को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया। कहा कि राज्य सरकार पीड़िता और उसके परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।समाज कल्याण अधिकारी को बच्ची को अनुमन्य आर्थिक सहायता की प्रक्रिया पूरी कर कल तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पीड़िता के परिवार को बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य सरकार की ओर से पीड़ित बालिका और उसकी बहन की समुचित शिक्षा की व्यवस्था भी की जाएगी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिलाधिकारी ने पीड़िता को स्पॉन्सरशिप योजना से जोड़ने के लिए प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिए।
