सिलाई बैंड के समीप बीते शनिवार की देर रात बादल फटने से यमुनोत्री हाईवे का करीब 20 मीटर हिस्सा बह गया। जिसके चलते ऊपरी क्षेत्र में बादल फटने से टैंटों में रह रहे नौ मजदूर पानी और मलबे के तेेज बहाव में बहने से लापता हो गए। बाद में दो लोगों के शव बड़कोट में यमुना नदी में मिले। सात लापता लोगों को ढूढ़ने के लिए आज सोमवार सुबह से सिलाई बैंड और यमुना तट पर खोज बचाव अभियान चला रहा है।
