राज्यसभा सांसद एवं भाजपा उत्तराखंड के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अपने सरकारी आवास पर स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने उन्हें दूसरे कार्यकाल के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। बता दे कि महेंद्र भट्ट को सर्वसम्मति से लगातार दूसरी बार भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। केंद्रीय राज्य मंत्री व चुनाव अधिकारी हर्ष मल्होत्रा ने महेंद्र भट्ट के नाम का ऐलान किया। जीएमएस रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रांतीय परिषद की बैठक के दौरान मल्होत्रा ने राष्ट्रीय परिषद के लिए आठ सदस्यों के निर्वाचन की भी घोषणा की गई।
