नैनीताल जिले के भवाली क्षेत्र में स्थित कैंची धाम में आज दिनांक 30 मई बृहस्पतिवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज अपनी पत्नी के साथ दर्शन करने आ रहे हैं। उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में 10 प्लाटून पीएसी और 723 पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। उनका हेलीकॉप्टर आज सुबह 8:55 बजे आर्मी ग्राउंड में उतरेगा। यहां से वह सड़क मार्ग से कैंची धाम के लिए रवाना होंगे। उपराष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन ने अधिकारियों की ड्यूटी भी लगा दी है। कार्यक्रम के अनुसार उप राष्ट्रपति सुबह 8:55 बजे हल्द्वानी आर्मी कैंट में हेलीकॉप्टर से उतरेंगे। 10:40 बजे वह कार से कैंची धाम पहुंचेंगे। 11:10 बजे वह कैंची धाम से सड़क मार्ग से आर्मी कैंट के लिए रवाना होंगे। 12:50 बजे वह हल्द्वानी पहुंचेंगे। 12:55 तक वह यहीं रुकेंगे। इसके बाद स्पेशल हेलीकॉप्टर से पंतनगर एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेंगे। दोपहर 1:20 तक वहां लोगों से मिलेंगे।
