उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के 189 पदों पर भर्ती के लिए आगामी 14 जुलाई को होने वाली उत्तराखंड सयुंक्त राज्य (सिविल) सेवा परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। एडमिट कार्ड का लिंक वेबसाइट पर एक्टिव हो चुका है, जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था वे अपना एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट ukpscnet.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को लॉग इन करने के लिए डिटेल्ड देनी होगी। एग्जाम में एडमिट कार्ड के साथ-साथ एक आईडी प्रूव लेकर जाए। साथ ही एक पासपोर्ट साइज की फोटो भी ले जाना होगा।
परीक्षा कार्यक्रम –
-उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) पूरे उत्तराखंड के अलग-अलग जगहों पर एग्जाम सेंटर बनाया गया है।
-परीक्षा 14 जुलाई, 2024 को होगी, एग्जाम दो शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा।
-पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी दूसरी शिफ्ट की परीक्षा 2 बजे से शाम 4 बजे तक होगी।
-इस परीक्षा में उम्मीदवारों से ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे।
-परीक्षा ऑफलाइन माध्यम यानी पैन पेपर के द्वारा होगी।
नोट – इस परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को मेन्स एग्जाम में शामिल होना होग
